Showing posts with label kidney failure. Show all posts
Showing posts with label kidney failure. Show all posts

Wednesday, 6 October 2021

#सुविचार #Suvichar #MotivationalQuotes #बलप्रदा #Balprada

जो केवल आज, अभी और तुरंत का लाभ सोचता है और इसके लिए कल की हानी की चिंता नहीं करता, वह उतावला व्यक्ति विपत्तियों को आमंत्रण देता है।

Friday, 17 September 2021

#सुविचार #Suvichar #MotivationalQuotes #बलप्रदा #Balprada

मनुष्य जीवन किसी एक ‘खेत’ के समान है, जिसमें ‘कर्म’ के ‘बीज’ बोये जाते हैं और उन्ही बीजों के अनुरूप ही अच्छे और बुरे फल प्राप्त किए और काटे जाते हैं।

Wednesday, 15 September 2021

#सुविचार #Suvichar #MotivationalQuotes #बलप्रदा #Balprada

शिष्टाचार हमारे आचरण और व्यवहार का नैतिक मापदंड है, इसी पर सभ्यता और संस्कृति के भवन का निर्माण होता है।

Saturday, 28 August 2021

#सुविचार #Suvichar #MotivationalQuotes #बलप्रदा #Balprada

" अपनी मर्यादाओं को समझकर जितनी लंबी चादर उतने पैर पसारने के पथ पर चलने वाले लोग शांति से अपना जीवन व्यतीत करते हैं। "

Friday, 20 August 2021

#सुविचार #Suvichar #MotivationalQuotes #बलप्रदा #Balprada

" जिस प्रकार सोने की परख कसौटी पर कसने से ही होती है, उसी प्रकार अपनों की परख भी विपरीत परिस्थितियों में रहकर ही होती है। "

Monday, 16 August 2021

#सुविचार #Suvichar #MotivationalQuotes #बलप्रदा #Balprada #आयुर्वेद #Ayurved #Ayurveda #Hospital

" मृत्यु के बाद मनुष्य का धन दूसरे प्रयोग करते हैं और शरीर को आग जला देती है या जीव-जन्तु खा जाते हैं। परलोक को वह अपने पाप और पुण्य ही साथ लेकर जाता है। "

Friday, 30 July 2021

#सुविचार #Suvichar #MotivationalQuotes #बलप्रदा #Balprada #आयुर्वेद #Ayurved #Ayurveda #Hospital

" हमेश दूसरों में बुराई खोजने वाले व्यक्ति की मिसाल उस मक्खी के समान होती है, जो सारे शरीर को छोड़कर केवल ज़ख्म पर ही बैठती है। "

Thursday, 15 July 2021

#सुविचार #Suvichar #MotivationalQuotes #बलप्रदा #Balprada #आयुर्वेद #Ayurved #Ayurveda #Hospital

" अंतर केवल सकारात्मक या नकारात्मक सोच का ही तो है वरना सीढ़ियाँ वही होती हैं, जो किसी के लिए ऊपर जाती हैं और किसी के लिए नीचे आती हैं! "

Sunday, 11 July 2021

#सुविचार #Suvichar #MotivationalQuotes #बलप्रदा #Balprada #आयुर्वेद #Ayurved #Ayurveda #Hospital

" जिस प्रकार फल आने पर वृक्ष झुक जाते हैं, जल भरे बादल भी स्वयं नीचे हो जाते हैं उसी प्रकार समृद्धि प्राप्त होने पर सत्पुरुष भी अभिमान नहीं करते, यही परोपकारी का स्वभाव होता है। "

Friday, 25 June 2021

#सुविचार #Suvichar #MotivationalQuotes #बलप्रदा #Balprada #आयुर्वेद #Ayurved #Ayurveda #Hospital

" श्रेय मिले न या मिले, अपना श्रेष्ठ देना कभी बंद न करें!
आशा चाहे कितनी भी कम क्यों न हो निराशा से बेहतर ही होती है। "

Wednesday, 2 June 2021

#सुविचार #Suvichar #MotivationalQuotes #बलप्रदा #Balprada #आयुर्वेद #Ayurved #Ayurveda #Hospital

" वासनाएं जिसके मन पर चढ़ी रहती हैं वह व्यक्ति जागते-सोते बस अपने जीवन रस को असीमित निचोड़ता ही रहता है और अंत में बस खोखला होकर ही रह जाता है! "

Tuesday, 1 June 2021

#सुविचार #Suvichar #MotivationalQuotes #बलप्रदा #Balprada #आयुर्वेद #Ayurved #Ayurveda #Hospital

                    " सफल होने के लिए, ‘जीतने’ की शपथ लेने से पहले, ‘कभी हार न मानने’ की शपथ लेना आवश्यक है। "

Wednesday, 19 May 2021

#सुविचार #Suvichar #MotivationalQuotes #बलप्रदा #Balprada #आयुर्वेद #Ayurved #Ayurveda #Hospital

" कभी-कभी लगता है मनुष्य जितना ‘ऑनलाइन’ होता जा रहा है, मनुष्यता उतनी ही ‘ऑफ़लाइन’ होती जा रही है! "

Monday, 17 May 2021

#सुविचार #Suvichar #MotivationalQuotes #बलप्रदा #Balprada #आयुर्वेद #Ayurved #Ayurveda #Hospital

" सिखाता ‘शिक्षक’ भी है और ‘समय’ भी, दोनों में अंतर केवल इतना है कि ‘शिक्षक’ सिखा कर परीक्षा लेता है और ‘समय’ परीक्षा लेकर सिखाता है! "

Sunday, 18 October 2020

जौ/जव/यव (Barley)

जौ प्राचीन काल से #कृषि किये जाने वाले अनाजों में से एक है...इसका उपयोग प्राचीन काल से धार्मिक संस्कारों में होता रहा है, #संस्कृत में इसे #यव कहते हैं।

जौ के आटे की #रोटी का सेवन करने से #डायबिटीज नियंत्रित होता है।हमारे ऋषियों-मुनियों का प्रमुख आहार जौ ही था... #वेद यज्ञ की आहुति के रूप में जौ को स्वीकार करते हैं।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
#स्वाद और आकृति के दृष्टिकोण से जौ, गेहूँ से एकदम भिन्न दिखाई पड़ते हैं, किन्तु यह गेहूँ की प्रजाति का ही अन्न है। इसमें #ग्लूटेन की मात्रा कम होती है, यदि गुण की नज़र से देखा जाये तो जौ-गेहूँ की अपेक्षा हल्का होता है और #मोटा_अनाज भी होता है जो कि पूरे भारत में पाया जाता है।

जौ के दाने में 11.12 प्रतिशत #प्रोटीन, 1.8 प्रतिशत फाॅस्फोरस, 0.08 प्रतिशत #कैल्शियम तथा 5 प्रतिशत रेशा पाया जाता है। जौ खाद्यान में बीटा ग्लूकॉन की अधिकता और ग्लूटेन की न्यूनता जहाँ एक ओर मानव_रक्त में #कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करता है, वही दूसरी ओर सुपाच्यता व शीतलता प्रदान करता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
इसका सबसे प्रमुख उत्पादक राज्य #उत्तर_प्रदेश है जबकि #बिहार राज्य के कृषि क्षेत्र 5 प्रतिशत भाग पर जौ की कृषि की जाती है, साथ ही #राजस्थान#मध्य_प्रदेश#हरियाणा एवं #पंजाब में भी लगाया जाता है।

हमारे देश मे जौ का प्रयोग रोटी बनाने में किया जाता है जो #मधुमेह रोगियों के लिए काफी लाभदायक है। जौ और चना को भूनकर पीसकर #सत्तू के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा जौ का प्रयोग माल्ट बनाने में किया जाता है।

इसके सेवन से पेट सबंधी गड़वड़ी , वृक में पथरी बनना तथा आंत की गड़बड़िया दूर होती है। आज जौ का सबसे ज्यादा उपयोग पर्ल बारले, माल्ट, बियर, हॉर्लिक्स, मालटोवा टॉनिक, दूध मिश्रित बेवरेज आदि बनाने में बखूबी से किया जा रहा है। मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी इस खाद्यान्न फसल की सबसे बड़ी खूबी यह है की इसकी खेती करना बड़ा आसान है।
#स्वास्थ्य #Health #आयुर्वेद #Ayurved #बलप्रदा #Balprada #Kidney #Liver #Cancer #AyurvedikHospital #KidneyHospital #Barley

Featured Post

चैत्र नवरात्रि 2022

आप सभी को #बलप्रदा परिवार की ओर से #चैत्र #नवरात्रि की अनेक शुभकामनायें....