Friday, 3 March 2017

गाय के दूध के अनेकों लाभ (Benefits of Cow Milk) Balprada बलप्रदा

►दूध पीने का समय – साधारणतया दूध सोने से तीन घण्टे पहले पीना चाहिए। दूध पीकर तुरन्त नहीं सोना चाहिए। रात्रि को ज्यादा गर्म दूध पीने से स्वप्नदोष होने की सम्भावना रहती है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►दूध कैसा पियें? – ताजा धारोष्ण दूध पीना अच्छा है। यदि यह सम्भव नहीं हो तो दूध गर्म करके पियें। गर्म इतना ही करें जितना गर्म पिया जा सके। दूध को अधिक उबालने से जीवनोपयोगी अंश नष्ट हो जाते हैं। दूध को बहुत उलट-पुलट कर झाग पैदा करके धीरे-धीरे पियें। दूध के झाग बहुत लाभदायक होते हैं। जितने ज्यादा झाग दूध में होंगे, वह दूध उतना ही लाभदायक होगा। दूध का सेवन करते समय किसी प्रकार का खट्टा पदार्थ न लें।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►दूध में मिठास – चीनी मिला दूध कफकारक होता है। प्राय: दूध में चीनी मिलाकर मीठा करके पीते हैं। चीनी मिलाने से दूध में जो कैल्शियम होता है, नष्ट हो जाता है। अत: चीनी मिलाना उचित नहीं है। दूध में प्राकृतिक मिठास होती है। फीके दूध का अभ्यास करने से थोड़े दिन में ही उसकी प्राकृतिक मिठास का भान होने लगता है और बाह्य मिठास की आवश्यकता नहीं होती। जहाँ तक हो इसमें चीनी न मिलायें। यदि मिठास की आवश्यकता हो तो शहद, मुनक्का को भिगोकर इसका पानी, गन्ने का रस, ग्लूकोज मिलायें। बूरा या मिश्री मिला हुआ दूध वीर्यवर्धक, त्रिदोष नाशक होता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►दूध का शीघ्र पाचन – किसी-किसी को दूध नहीं पचता, अच्छा नहीं लगता। इसके लिए दूध में एक पीपल डालकर, उबालकर पियें। इससे वायु नहीं बनती। दूध में शहद मिलाकर पीने से गैस नहीं बनती। दूध बादी करता हो, गैस बनाता हो तो अदरक के टुकड़े या सोंठ का चूर्ण और किशमिश मिलाकर सेवन करें।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►स्तनपान – डिब्बाबंद दूध से बच्चों का मस्तिष्क प्रदूषित होता है तथा बच्चा आजीवन किसी-न-किसी बीमारी से ग्रस्त रहने लगता है। माँ का दूध अधिक पीने वाले बच्चों के मुकाबले उनके भीतर शांति व न्याय की भावना कम होती है। दूसरी ओर स्तनपान कराने वाली माताएँ प्राय: स्तन कैंसर से बची रहती हैं तथा उनका सैक्स भी लाजवाब बना रहता है। स्तनपान कराने वाली महिलाएँ, स्तनपान न कराने वाली महिलाओं की अपेक्षा अधिक खूबसूरत बनी रहती हैं।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►मोटापा – एक गिलास दूध में 15 मुनक्का बीज निकालकर डाल दें। फिर उबालकर पीने जैसा ठण्डा होने पर एक चम्मच देशी घी और तीन चम्मच शहद डालकर पियें। इससे शरीर का वजन बढ़ेगा।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►हृदयाघात – पिछले 28 साल में चार लाख वयस्कों पर किये अध्ययन में पाया कि जो लोग अधिक दूध पीते थे उन्हें हृदय संबंधी अटैक और स्ट्रॉक की संभावना 17 प्रतिशत तक कम हो गई।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►बुढ़ापा – बाल सफेद होना और दाँत गिरने लगना, घुटनों में शक्ति कम होना, त्वचा में झुर्रियाँ पड़ना, आँखों में ज्योति कम होना, कानों से कम सुनाई देना बुढ़ापे के चिह्न हैं। दूध पीते रहने से आयु बढ़ती है। बुढ़ापा अपना प्रभाव नहीं जमा पाता। जो अनाज हम खाते हैं, उसका तीस प्रतिशत प्रोटीन ही पचकर शरीर के काम आता है लेकिन यदि भोजन के साथ दूध लिया जाये तो इससे दुगुनी मात्रा में प्रोटीन शरीर में पचकर शक्ति देता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►खुजली – दूध में पानी मिलाकर रुई के फोहे से शरीर पर मलें। थोड़ी देर बाद स्नान कर लें। खुजली मिट जायेगी।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►चक्कर आना (Vertigo) – 250 ग्राम दूध में सात मुनक्का उबालकर रात को नित्य पीने से चक्कर आना ठीक हो जाते हैं।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►होंठों का सौंदर्य – एक चम्मच कच्चे दूध में जरा-सी केसर पीसकर होंठों पर मालिश करने से होंठों का कालापन दूर हो जाता है और कान्ति बढ़ती है।
चेहरे का सौंदर्य – चेहरे पर झाँई, कील, मुँहासे, दाग-धब्बे दूर करने के लिए पहले गर्म दूध चेहरे पर मलें, चेहरा धोयें। आधा घण्टे बाद साफ पानी से चेहरा धोयें। इससे चेहरे का सौंदर्य बढ़ेगा। चेहरे के धब्बों पर धारोष्ण दूध के झाग मलने से धब्बे मिट जाते हैं। सोते समय चेहरे पर दूध की मलाई लगाने से भी कील, झाँइयाँ मिट जाती हैं।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►सौंदर्यवर्धक – बतासे पीसकर रख लें। आधा चम्मच इस पाउडर में जरा-सा दूध मिलाकर गूंध लें। गाढ़ा-गाढ़ा चेहरे पर लगायें। इससे चेहरे के दाग, धब्बे, चकत्ते, चेचक और मुँहासों के निशान मिट जाते हैं।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►मुख सौंदर्य – सूखी त्वचा पर दूध की मलाई मलें। जहाँ झुर्रियाँ पड़ गई हों वहाँ गर्म दूध की मालिश करें। सारे शरीर की दूध से मालिश करना भी लाभदायक है। दूध में नीबू निचोड़कर, फाड़कर, जमे हुए दूध के टुकड़ों से मालिश करने से रूप, रंग निखर जाता है। चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए दूध से 10 मिनट तक चेहरे की मालिश करें। मुँहासों के दाग होने पर कच्चा दूध और पानी समान मात्रा में मिलाकर लस्सी बनाकर पीने से लाभ होता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►मुँहासे – चार चम्मच बेसन दूध में गूँधकर एक नीबू निचोड़कर चेहरे पर नित्य एक महीने मलें। चेहरा साफ हो जायेगा।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►बाल काले करना – दो किलो दूध उबालकर उसमें सौ ग्राम नील मिलाकर दही जमायें। उसे बिलोकर घी निकालकर लोहे के इमामदस्ते में लोहे की मूसली से इतना रगड़े कि सारा घी काला हो जाये। इस घी को बालों पर लगाने से बाल काले हो जाते हैं।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►जलना – जलने पर घी लगायें तथा एक गिलास दूध में एक चम्मच घी डालकर रोजाना पियें।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►अाँखों के रोग – अाँखों में चोट लगी हो, जल गई हो, मिर्च-मसाला गिरा हो, कोई कीड़ा गिर गया हो या डंक मारा हो, आँख लाल हो, दुखती हो, कीचड़ आती हो, प्रकाश सहन न होता हो तो रुई का फोहा दूध में भिगोकर अाँखों पर रखने से लाभ होता है। रात भर फोहा बँधा रखें तो ज्यादा लाभदायक है। दो बूंद दूध की आँख में भी डालें।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►नेत्रों में जलन – (1) रात को सोते समय अाँखों की पलकों पर दूध की मलाई रखकर सोयें। जलन मिट जायेगी। (2) एक गिलास ठण्डे पानी में चौथाई कप दूध डालकर अाँखों पर छोटे मारें। जलन दूर हो जायेगी। गर्मी से अाँखों में सूजन हो तो वह भी ठीक हो जायेगी।
नेत्रों में सूजन – यकृत खराब होने पर नेत्रों में सूजन आ जाती है। आधा गिलास दूध में एक गिलास पानी, चौथाई चम्मच पिसी हुई सोंठ डालकर इतना उबालें कि पानी जल जाये और दूध रह जाये। इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर घूंट-घूंट पियें।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►अाँख में अवांछित वस्तु गिरना – अाँख में तिनका या अन्य कोई चीज गिर जाए और निकलती न हो तो आँख में दूध की तीन बूंदें डालें। दूध की चिकनाहट से वह अाँख से निकल जायेगी। श्वास में घरघराहट होने पर एक कप दूध, दो कप पानी, एक चम्मच पिसी हुई सोंठ, बीस पिसी हुई कालीमिर्च डालकर उबालें। उबालते-उबालते आधा भाग रहने पर ठण्डा होने दें। हल्का-सा गर्म रहने पर इसमें दो चम्मच शहद मिलाकर नित्य सुबह-शाम पियें। श्वास को घरघराहट दूर हो जायेगी।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►श्वास नली के रोग, शक्तिवर्धक – एक गिलास पानी + एक गिलास दूध में 5 पीपल डालकर इतना गर्म करें कि केवल दूध ही बचे, पानी जल जाये फिर शक्कर डालकर नित्य सुबह-शाम पियें। इससे जीर्ण ज्वर, जुकाम, खाँसी, दमा, फेफड़े की कमजोरी, आरम्भिक टी. बी. वीर्य की कमी एवं कमजोरी दूर होती है। यह कुछ महीने करें।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►मूत्राशय (Bladder) के रोग – दूध में गुड़ मिलाकर पीने से लाभ होता है। मूत्र में रुकावट होने पर गर्म दूध में गुड़ डालकर पियें।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►अपच – गरिष्ठ भोजन, जैसे-मिठाइयाँ, जीमन, पूरी आदि खाने से पेट खराब हो जाता है। अपच हो जाती है। एक गिलास दूध, आधा गिलास पानी, स्वादानुसार चीनी मिलाकर सबको उबालें। अच्छी तरह उबलने के बाद गर्म-गर्म धीरे-धीरे पियें। चार घण्टे बाद एक बार पुन: इसी प्रकार दूध बनाकर पियें। खाना नहीं खायें। प्यास लगने पर गर्म पानी पियें। गरिष्ठ भोजन से उत्पन्न सारी अपच ठीक हो जायेगी।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►बवासीर, कब्ज़ – गर्म दूध के साथ ईसबगोल की भूसी या गुलाब का गुलकन्द लेने से शौच खुलकर आता है। बवासीर वालों को भी इसे सेवन करना चाहिए। गाय का ताजा दूध तलुओं पर मलने, रगड़ते रहने से बवासीर में लाभ होता है।
गैस – (1) एक गिलास दूध में चार ग्राम पिसी हुई दालचीनी मिलाकर उबालें। फिर उलट-पुलट कर फेंटकर दो चम्मच शहद मिलाकर पियें। इस प्रकार दूध पीने से गैस नहीं बनती। (2) पोदीना और लहसुन की चटनी (बिना नमक व मसाले की) खाने से गैस बाहर निकलने लगेगी। (3) जवाखार (यवक्षार) और सोंठ
समान मात्रा में पीसकर एक चम्मच, पानी के साथ फंकी लें। यह स्वादिष्ट चूर्ण है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►कूकर खाँसी – एक कप दूध, एक कप पानी मिलाकर उबालें। आधी मात्रा में रहने पर इसमें आधा चम्मच घी मिलाकर पिला दें। इस प्रकार तीन बार रोजाना दो सप्ताह तक पिलायें। कूकर खाँसी ठीक हो जायेगी। स्वाद के लिए इलायची आदि कोई भी चीज मिला सकते हैं।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►वीर्य पुष्टि – प्रात: नाश्ते में केला, दस ग्राम देशी घी के साथ खाकर ऊपर से दूध पियें। दोपहर के बाद दो केले, आधा छटांक खजूर, एक चम्मच देशी घी खाकर ऊपर से दूध पियें।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►अतिरज – मासिक स्राव में रक्त अत्यधिक जाता हो तो एक गिलास दूध में एक चम्मच पिसा हुआ कतीरा स्वादानुसार पिसी हुई मिश्री मिलाकर नित्य तीन बार पीने से रक्तस्राव बन्द हो जाता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►त्वचा का कालापन – नित्य चेहरे पर दूध मलें। चेहरा सुन्दर दिखेगा, कालापन दूर हो जायेगा। यदि इच्छा हो तो सारे शरीर पर ही दूध मलें, ऐसा करने से रूखापन दूर होकर त्वचा मुलायम हो जायेगी और कालापन हट जायेगा।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►पेशाब की जलन – गर्मी के प्रभाव, गर्म प्रकृति की चीजें खाने से पेशाब में जलन हो तो कच्चे दूध में पानी मिलाकर, लस्सी बनाकर पीने से लाभ होता है।
पथरी – आधा कप दूध एक गिलास में डालें। इसमें खारा सोडा (सोडे की बोतल जो पीने के काम आती है) मिलाकर रोजाना तीन बार पियें। छोटी-छोटी पथरियाँ निकल जायेंगी।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►अनिद्रा – (1) रात को सोते समय मावा या खोआ खाने से नींद अच्छी आती है। भैस का दूध निद्रा लाता है। अत: सोते समय भैंस का दूध पियें। (2) रात को दूध में केसर मिलाकर पीने से नींद अच्छी आती है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►पित्ती – कच्चे दूध की लस्सी पीने से रक्त की गर्मी निकल जाती है और पित्ती में आराम आ जाता है।
पेशाब रुकना – गाजर का रस और दूध समान मात्रा में मिलाकर पीने से पेशाब खुलकर आता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►रक्तस्रावी बवासीर (Bleeding Piles) – रात को सोते समय गुदा में दूध की मलाई मलें, अच्छी तरह नित्य लगायें। बवासीर से रक्त गिरना बन्द हो जायेगा।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►हड्डियों का भुरभुरापन (ऑस्टियोपोरोसिस) – आधुनिक जीवन शैली, विटामिन ‘डी’ की कमी तथा कसरत न करने से ऑस्टियोपोरोसिस रोग तेजी से फैल रहा है। धूम्रपान करने, शीतल पेय, जंक फूड आदि के सेवन करने तथा असंतुलित भोजन लेने से भी यह रोग हो जाता है। इस रोग में हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं और उनका पता भी नहीं चलता।
उपचार – आप नित्य बीस मिनट धूप सेंकें और प्रतिदिन एक गिलास दूध पियें तो अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। एक गिलास चिकनाई रहित दूध में 300 मिग्रा. कैल्शियम होता है। अॉस्टियोपोरोसिस से बचने के लिए नित्य एक हजार मिग्रा. कैल्शियम शरीर को मिलना चाहिए।
www.balpradagroup.com

Sunday, 26 February 2017

मेथी करे बालों की समस्या दूर


भारत माँ के लाडले सपूत श्री वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर...

वीर सावरकर एक दुर्द्धर्ष क्रन्तिकारी थे। भारत माता के एक ऐसे सपूत जिन्होंने परतंत्रता की बेड़ियों से माँ को आजाद कराने के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
वीर सवरकर लिखित '' 1857 का स्वातंत्र्य समर '' प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की सबसे अधिकृत और प्रामाणिक कृति है।
भारत ही नहीं , संभवतः विश्व की यह पहली ऐसी कृति है , जिसे प्रकाशन से पहले ही प्रतिबंधित होने का गौरव प्राप्त है।
भगत सिंह समेत न जाने कितने जाने -अनजाने क्रांतिकारियों , भारत माता के वीर सपूतों के लिए यह '' प्रेरक कृति '' बन गयी। क्रांतिकारियों के लिए ''गीता'' बन गयी यह कृति।
1909 में 1857 की क्रांति की 50 वीं वर्षगांठ पड़ी। 1857 की 50 वीं वर्षगांठ को ब्रिटेन ने विजय दिवस के रूप में मनाया . सावरकर के नेतृत्व में भारतीय देशभक्तों ने 10 मई 1857 को
प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की 50 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। ब्रिटेन में पढ़ाई कर रहे भारतीय युवकों ने 1857 की स्मृति में अपनी छाती पर चमकदार बिल्ले लगाये। उपवास रखा , सभाएं की।
भारत के स्वतंत्र होने तक लड़ाई जारी रखने की प्रतिज्ञा ली गयी।
सावरकर के दृढ़ नेतृत्व में भारतीय छात्रों की संकल्प शक्ति के कारण अंग्रेजों को अपने ही घर में भारतीय राष्ट्रवाद के उग्र रूप का साक्षात्कार हुआ।
वीर सावरकर ने गहन अध्ययन और अपूर्व दृष्टि समपन्नता से 1857 के यथार्थ को दुनिया के सामने रखा और एक मामूली सिपाही विद्रोह के साम्राज्यवादी प्रचलन से उठाकर प्रथम भारतीय स्वातन्त्रय समर
के रूप में प्रतिष्ठापित किया। सबसे पहले उन्होंने मराठी में अपनी संघर्ष और शोध -साधना को लिपिबद्ध किया।
सावरकर जी ने लिखा --'' 10 मई , 1857 को शुरू हुआ युद्ध 10 मई 1908 को समाप्त नहीं हुआ है , वह तब तक नहीं रुकेगा जब तक उस लक्ष्य को पूरा करनेवाली कोई अगली 10 मई आएगी। ओ महान शहीदों ! अपने पुत्रों के इस पवित्र संघर्ष में अपनी प्रेरणादायी उपस्थिति से हमारी मदद करो। हमारे प्राणों में भी जादू का वह मन्त्र फूंक दो जिसने तुमको एकता के सूत्र में गूंथ दिया था। ''
(10 मई 1908 को 1857 की क्रांति की वर्षगांठ पर सावरकर ने O Martyrs ! शीर्षक से अंग्रेजी में चार पृष्ठ लम्बे पम्फ्लेट्स की रचना की , जिसका इंडिया हाउस में आयोजित कार्यक्रम में तथा यूरोप व भारत में बड़े पैमाने पर वितरण किया गया। सभी समाचार पत्रों ने उस पम्फ्लेट्स को राजद्रोह और क्रांति की चिंगारी सुलगानेवाला बताया। )
वीर सावरकर द्वारा लिखित '' 1857 का स्वातंत्र्य समर '' ने भारत माता के महान सपूत शहीद भगत सिंह को बहुत अधिक प्रभावित किया था। इस ग्रन्थ का एक संस्करण भगत सिंह के क्रांतिकारी दल ने प्रकाशित किया।
 आजाद हिन्द फ़ौज के गठन में भी '' 1857 का स्वातंत्र्य समर '' की अहम भूमिका रही। रासबिहारी बोस जैसे महान क्रांतिकारी सावरकर को अपना गुरु मानते थे। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस भी उनके प्रति श्रद्धा रखते थे।
वीर सावरकर
भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्षों के इतिहास में भारत माता के वीर सपूत सावरकर का नाम बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। उनका पूरा नाम विनायक दामोदर सावरकर था। महान देशभक्त और क्रांतिकारी सावरकर ने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। अपने राष्ट्रवादी विचारों के कारण जहाँ सावरकर देश को स्वतंत्र कराने के लिए निरन्तर संघर्ष करते रहे, वहीं देश की स्वतंत्रता के बाद भी उनका जीवन संघर्षों से घिरा रहा।
वीर सावरकर का जन्म महाराष्ट्र में नासिक जिले के भागुर नामक गाँव में हुआ था। वर्ष 1883 में जन्में सावरकर तीन भाइयों में मंझले थे। उनके बड़े भाई का नाम नारायण दामोदर सावरकर था। सावरकर के माता-पिता अत्यन्त धार्मिक विचारों वाले ब्राह्मण दम्पत्ति थे। परिवार के धार्मिक वातावरण का प्रभाव तीनों सावरकर भाइयों पर पड़ा। भारत के महापुरुषों की कथाएँ सुनकर बड़े भाई गणेश दामोदर सावरकर महाराष्ट्र की धार्मिक तथा राष्ट्रवादी गतिविधियों में भाग लेने लगे थे।
वीर सावरकर की प्रारम्भिक शिक्षा उनके गाँव की प्राइमरी पाठशाला में हुई। इसके पश्चात् वह बम्बई में शिक्षा प्राप्त करने लगे। एक तरफ जो देश अंग्रेजी शासन की गुलामी की जंजीरों में जकड़ा उसके अत्याचारों से त्रस्त था, दूसरी ओर अनेक देशभक्त क्राँतिकारी देश को स्वतंत्र कराने के लिए आन्दोलन कर रहे थे। बड़े भाई गणेश जो कि पहले से ही इन गतिविधियों से जुड़े थे, उन्हीं के प्रभाव से वीर सावरकर में देश-प्रेम और क्राँतिकारी की भावना जागृत हो उठी।
वीर सावरकर का जन्म 28 मई, 1883 में महाराष्ट्र के नासिक जिले के भागुर गांव में हुआ था। उनकी माता का नाम राधाबाई सावरकर और पिता दामोदर पंत सावरकर थे। उनके माता-पिता राधाबाई और दामोदर पंत की चार संतानें थीं। वीर सावरकर के तीन भाई और एक बहन भी थी। उनकी प्रारंभिक शिक्षा नासिक के शिवाजी स्कूल से हुयी थी। मात्र 9 साल की उम्र में हैजा बीमारी से उनकी मां का देहांत होगया। उसके कुछ वर्ष उपरांत उनके पिता का भी वर्ष 1899 में प्लेग की महामारी में स्वर्गवास हो गया। इसके बाद उनके बड़े भाई ने परिवार के भरण-पोषण का भार संभाला। सावरकर बचपन से ही बागी प्रवित्ति के थे। जब वे ग्यारह वर्ष के थे तभी उन्होंने ̔वानर सेना ̕नाम का समूह बनाया था। वे हाई स्कूल के दौरान बाल गंगाधर तिलक द्वारा शुरू किए गए ̔शिवाजी उत्सव ̕और ̔गणेश उत्सव ̕आयोजित किया करते थे। बाल गंगाधर तिलक को ही सवारकर अपना गुरु मानते थे। वर्ष 1901 मार्च में उनका विवाह ̔यमुनाबाई ̕ से हो गया था। वर्ष 1902 में उन्होंने स्नातक के लिए पुणे के ̔फग्र्युसन कॉलेज में दाखिला लिया। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण उनके स्नातक की शिक्षा का खर्च उनके ससुर यानी यमुनाबाई के पिता ने उठाया।
राजनैतिक गतिविधियाँ
पुणे में उन्होंने ̔अभिनव भारत सोसाइटी ̕का गठन किया और बाद में स्वदेशी आंदोलन का भी हिस्सा बने। कुछ समय बाद वह बाल गंगाधर तिलक के साथ ̔स्वराज दल ̕में शामिल हो गए। उनके राष्ट्र भक्ति से ओप-प्रोत भाषण और स्वतंत्रता आंदोलन के गतिविधियों के कारण अंग्रेज सरकारने उनकी ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री ज़ब्त कर ली थी। वर्ष 1906 जून में बैरिस्टर बनने के लिए वे इंग्लैंड चले गए और वहां भारतीय छात्रों को भारत में हो रहे ब्रिटिश शासन के विरोध में संघर्ष के लिए एक जुट किया। उन्होंने वहीं पर ̔आजाद भारत सोसाइटी का गठन किया। सावरकर ने अंग्रेजों से भारत को मुक्त कराने के लिए हथियारों के इस्तेमाल की वकालत की थी और इंग्लैंड में ही हथियारों से लैस एक दल तैयार किया था। सावरकर द्वारा लिखे गए लेख ̔इंडियन’ और ̔तलवार’̕ नामक पत्रिका में प्रकाशित होते थे। वे ऐसे लेखक थे जिनकी रचना के प्रकाशित होने के पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसी दौरान उनकी पुस्तक ̔द इंडियन वार ऑफ़ इंडिपेंडेंस 1857’ तैयार हो चुकी थी परंतु ब्रिटिश सरकार ने ब्रिटेन और भारत में उसके प्रकाशित होने पर रोक लगा दी। कुछ समय बाद उनकी रचना मैडम भीकाजी की मदद से हॉलैंड में गुपचुप तरीके से प्रकाशित हुयी और इसकी प्रतियां फ्रांस पहुंची और फिर भारत भी पहुंचा दी गयीं। सावरकर ने इस पुस्तक में 1857 के ̔सिपाही विद्रोह' को ब्रिटिश सरकार के खिलाफ स्वतंत्रता की पहली लड़ाई बताया था।
वर्ष 1909 में मदनलाल धिंगरा, सावरकर के सहयोगी, ने वायसराय, लार्ड कर्जन पर असफल हत्या के प्रयास के बाद सर विएली को गोली मार दी। उसी दौरान नासिक के तत्कालीन ब्रिटिश कलेक्टर ए.एम.टी जैक्सन की भी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्या के बाद सावरकर पूरी तरह ब्रिटिश सरकार के चंगुल में फंस चुके थे। उसी दौरान सावरकर को 13 मार्च 1910 को लंदन में कैद कर लिया गया। अदालत में उनपर गंभीर आरोप लगाये गए, और 50 साल की सजा सुनाई गयी। उनको काला पानी की सज़ा देकर अंडमान के सेलुलर जेलभेज दिया गया और लगभग 14 साल के बाद रिहा कर दिया गया। वहां पर उन्होंने कील और कोयले से कविताएं लिखीं और उनको याद कर लिया था। दस हजार पंक्तियों की कविता को जेल से छूटने के बाद उन्होंने दोबारा लिखा।
वर्ष 1920 में महात्मा गाँधी, विट्ठलभाई पटेल और बाल गंगाधर तिलक ने सावरकर को रिहा करने की मांग की। 2 मई 1921 में उनको रत्नागिरी जेल भेजा गया और वहां से सावरकर को यरवदा जेल भेज दिया गया। रत्नागिरी जेल में उन्होंने ̔हिंदुत्व पुस्तक ̕की रचना की। वर्ष 1924 में उनको रिहाई मिली मगर रिहाई की शर्तों के अनुसार उनको न तो रत्नागिरी से बाहर जाने की अनुमति थी और न ही वह पांच साल तक कोई राजनीति कार्य कर सकते थे। रिहा होने के बाद उन्होंने 23 जनवरी 1924 को ̔रत्नागिरी हिंदू सभा’ का गठन किया और भारतीय संस्कृति और समाज कल्याण के लिए काम करना शुरू किया। थोड़े समय बाद सावरकर तिलक की स्वराज पार्टी में शामिल हो गए और बाद में हिंदू महासभा नाम की एक अलग पार्टी बना ली। वर्ष 1937 में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष बने और आगे जाकर भारत छोड़ो आंदोलन’ ̕का हिस्सा भी बने।

सावरकर वे पहले कवि थे, जिसने कलम-काग़ज़ के बिना जेल की दीवारों पर पत्थर के टुकड़ों से कवितायें लिखीं। कहा जाता है उन्होंने अपनी रची दस हज़ार से भी अधिक पंक्तियों को प्राचीन वैदिक साधना के अनुरूप वर्षोंस्मृति में सुरक्षित रखा, जब तक वह किसी न किसी तरह देशवासियों तक नहीं पहुच गई। ---भारत कोश से साभार।
ग्रंथों की रचना
उन्होंने अनेक ग्रंथों की रचना की, जिनमें ‘भारतीय स्वातंत्र्य युद्ध’, मेरा आजीवन कारावास’ और ‘अण्डमान की प्रतिध्वनियाँ’ (सभी अंग्रेज़ी में) अधिक प्रसिद्ध हैं। जेल में 'हिंदुत्व' पर शोध ग्रंथ लिखा। 1909 में लिखी पुस्तक 'द इंडियन वॉर ऑफ़ इंडिपेंडेंस-1857' में सावरकर ने इस लड़ाई को ब्रिटिश सरकार के ख़िलाफ़ आज़ादी की पहली लड़ाई घोषित की थी।
भारत माँ के इस लाडले सपूत की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन - बलप्रदा परिवार

Thursday, 16 February 2017

बेल (फल) विभिन्न रोगों में सहायक

► बालों या सिर में जूं : 
• बेल के पके हुए फल के आधे कटोरी जैसे छिलके को साफकर उसमें तिल का तेल और कपूर मिलाकर दूसरे भाग से ढककर रखने से तेल को सिर में लगाने से सिर में जूं नहीं रहती हैं।

► संग्रहणी (दस्त, पेचिश) : 
• 10 ग्राम बेल की गिरी का चूर्ण, 6-6 ग्राम सौंठ का चूर्ण और पुराने गुड़ को पीसकर दिन में 3-4 बार छाछ के साथ 3 ग्राम की मात्रा में सेवन करने से पेचिश के रोग में लाभ मिलता है। खाने में केवल छाछ का ही प्रयोग करें।
• 10 से 20 ग्राम बेल की गिरी और कुड़ाछाल का चूर्ण बनाकर रात के समय 150 मिलीलीटर पानी में भिगोकर, सुबह पानी में पीसकर छानकर रोगी को पिलाने से पेचिश का रोग ठीक हो जाता है।
• 10 से 20 ग्राम कच्ची बेल को आग में सेंककर उसके गूदे में थोड़ी चीनी और शहद मिलाकर पिलाने से पेचिश के रोग में आराम आता है।
• कच्चे बेल का गूदा तथा सोंठ के चूर्ण को बराबर मात्रा में लेकर मिला लें। इस चूर्ण में दुगुना पुराना गुड़ डालकर लुगदी बना लें। इसके सेवन करने के बाद ऊपर से मट्ठा (लस्सी) पी लें। इससे संग्रहणी (दस्त) का रोग दूर हो जाता है।
• बेलगिरी, नागरमोथा, इन्द्रजौ, सुगंधबाला तथा मोचरस इन सभी को बकरी के दूध में डालकर पका लें। इसको छानकर पीने से संग्रहणी (दस्त) मिट जाता है।
• पके हुए बेल का शर्बत पुराने आंव की महाऔषधि है। इसके सेवन से बहुत जल्द ही संग्रहणी (दस्त) का रोग दूर हो जाता है।
• बेल (बेलपत्थर) का शर्बत बनाकर सेवन करने से संग्रहणी (दस्त) रोग ठीक हो जाता है।
• बेलगिरी, गोचरस, नेत्रबाला, नागरमोथा, इन्द्रयव, कूट की छाल सभी को लेकर पीसकर कपड़े में छान लें। इसको खाने से संग्रहणी (दस्त) के रोगी का रोग दूर हो जाता है।

► प्रवाहिका (पेचिश, संग्रहणी) : 
• कच्ची बेल का गूदा, गुड़, तिल, तेल, पिप्पली, सौंठ आदि को बराबर मात्रा में मिलाकर मिश्रण तैयार करें। प्रवाहिका में जब पेट में गैस का दर्द हो और बार-बार मलत्याग की इच्छा हो और मल पूरा न होकर थोड़ा-थोड़ा आंव सहित आये तब 10-20 ग्राम की मात्रा में सुबह और शाम इस मिश्रण का प्रयोग करें। इससे लाभ होता है।
• बेल की गिरी और तिल को बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण बनाकर, दही की मलाई या घी के साथ सेवन करने से प्रवाहिका रोग में लाभ होता है।
• 3 ग्राम कच्चे फल की मज्जा का चूर्ण तथा 2 ग्राम तिल को दिन में 2 बार पानी के साथ लेने से प्रवाहिका रोग में लाभ मिलता है।
13. बाल रोग : 5 से 10 मिलीलीटर कच्चे फलों की मज्जा तथा आंवले की गुठली के काढ़े को दिन में 3 बार सेवन करने से बालरोगों में लाभ मिलता है।

► आमातिसार : 
• बेल के कच्चे और साबूत के फल को गर्म राख में भूनकर, उसको छिलके सहित पीसकर इसके रस को निकालकर इसमें मिश्री मिलाकर दिन में एक या दो बार लगातार 10-15 दिन तक सेवन सेवन करने से पुराना अतिसार (दस्त) ठीक हो जाता है।
• बेल की गिरी, कत्था, आम की गुठली की मींगी, ईसबगोल की भूसी और बादाम की मींगी को बराबर मात्रा में मिलाकर चीनी या मिश्री के साथ रोजाना 3-4 चम्मच सेवन करने से पुराने दस्त, आमातिसार तथा प्रवाहिका के रोग में लाभ मिलता है।
• बेल की गिरी और आम की गुठली की मींगी को बराबर मात्रा में पीसकर 2 से 4 ग्राम तक चावल के पानी के साथ या ठंडे पानी के साथ सुबह-शाम सेवन करने से अतिसार (दस्त) ठीक हो जाता है।
• बेल (बेलपत्थर) का शर्बत रोजाना सुबह-शाम पीने से आमातिसार के रोग में लाभ मिलता है। बेल पत्थर के शर्बत में चीनी मिलाकर भी पीने से भी यह रोग दूर होता है।
• आमातिसार (आंवदस्त) के रोगी को बेल पत्थर के रस में, दही की मलाई, तिल का तेल और घी मिलाकर रोजाना सेवन कराने से जल्द आराम मिलता है।

► खूनी दस्त : 
• 50 ग्राम बेल की गिरी के गूदे को 20 ग्राम गुड़ के साथ दिन में 3 बार खाने से खूनी अतिसार (दस्त) कम होता जाता है।
• चावल के 20 ग्राम पानी में 2 ग्राम बेल की गिरी का चूर्ण और 1 ग्राम मुलेठी के चूर्ण को पीसकर उसमें 3-3 ग्राम तिल, चीनी, और शहद को मिलाकर दिन में 2-3 बार सेवन कराने से पित्त रक्तातिसार मिट जाता है।
• 1-1 भाग बेल की गिरी और धनियां, 2 भाग मिश्री को एक साथ पीसकर चूर्ण बनाकर 2 से 6 ग्राम तक ताजे पानी से सुबह-शाम सेवन करने से लाभ मिलता है।
• कच्चे बेल को कंड़े की आग में भूनें, जब छिलका बिल्कुल काला हो जाये तब भीतर का गूदा निकालकर 10-20 ग्राम तक दिन में 3 बार मिश्री के साथ मिलाकर सेवन करने से खूनी अतिसार ठीक हो जाता है।
• बेल के कच्चे फल को भूनकर या कच्चे फल को सुखाकर रोजाना सेवन करने से धीरे-धीरे खून कम होकर रक्तातिसार (खूनी दस्त) दूर हो जाता है।
• बेल के गूदे को गुड़ को मिलाकर सेवन करने से रक्तातिसार (खूनी दस्त) के रोगी का रोग दूर हो जाता है।
• बेलगिरी में गुड़ मिलाकर गोली बनाकर खाने से खूनी दस्त (रक्तातिसार) बंद हो जाते हैं।

► अतिसार (दस्त) : 
• बेल के कच्चे फल को आग में सेंक लें, इसके 10-20 ग्राम गूदे को मिश्री के साथ दिन में 3-4 बार सेवन करने से अतिसार और आमातिसार कम होता है।
• 50 ग्राम सूखी बेल की गिरी और 20 ग्राम श्वेत कत्था के बारीक चूर्ण में 100 ग्राम मिश्री को मिलाकर लगभग डेढ़ ग्राम की मात्रा में दिन में 3-4 बार सेवन करने से सभी प्रकार के अतिसारों में लाभ मिलता है।
• 200 ग्राम बेल की गिरी को 4 लीटर पानी में पका लें। पकने पर जब एक लीटर के लगभग पानी बाकी रह जाए तब इस पानी को छान लें। फिर इसमें लगभग 100 ग्राम मिश्री मिलाकर बोतल में भरकर रख लें। इसको 10 से 20 ग्राम की मात्रा में 500 मिलीग्राम भुनी हुई सोंठ, अत्यधिक तेज अतिसार हो तो मूंग बराबर अफीम मिलाकर सेवन करने से 2-3 बार में लाभ होता है।
• 10 ग्राम बेल की गिरी के पाउडर को चावल के पानी के साथ पीसकर इसमें थोड़ी सी मिश्री मिलाकर दिन में 2-3 बार देने से गर्भवती स्त्री का अतिसार (दस्त) ठीक हो जाता है।
• 5 ग्राम बेल की गिरी को सौंफ के रस में घिसकर दिन में 3-4 बार बच्चे को देने से बच्चे के हरे पीले दस्त ठीक हो जाते हैं।
• 1-1 ग्राम बेल की गिरी व पलाश का गोंद और 2 ग्राम मिश्री को मिलाकर थोड़े पानी के साथ पीसकर कम आग पर गाढ़ा करके चटाने से भी अतिसार में लाभ होता है।
► पित्त अतिसार : 
बेल का मुरब्बा खिलाने से पित्त का अतिसार मिट जाता हैं। पेट के सभी रोगों में बेल का मुरब्बा खाने से लाभ मिलता है।
www.balpradagroup.com

Sunday, 29 January 2017

बलप्रदा(Balprada)जनसेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'निर्धन एवं असहाय जन सहायत...

निर्धन एवं असहाय जन सहायता हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम


















निर्धन एवं असहाय जन सहायता हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम
     मकर संक्रांति का पावन पर्व पर शुभारंभ किए गए कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए, बलप्रदा परिवार के संरक्षक परम अदरणीय वैद्य श्री विजय पाल सिंह जी द्वारा निर्धन एवं असहाय जानो की सेवा एवं सुरक्षा के लिए कंबल वितरण किया गया। हम मानते हैं की असहायों की सेवा से बढ़ कर विश्व मे और दूसरा कोई पुण्य कर्म नहीं है ओर इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए हम इस क्रम को आगे बढ़ते जाएंगे तथा हम आप सभी का आवाहन करते हैं की आप भी आगे आयें तथा इस पुण्य के कार्य को अपने अपने स्तर से आगे बढ़ाएँ।

खांसी मे करें मुनाक्के का प्रयोग

Saturday, 15 October 2016

गूलर के चमत्कारिक फायदे, (Kidney Failure, Liver Failure Treatment, Kidney Failure Ayurvedic Treatment at Balprada Ashram)

Balprada Jansewa Ashram TRUST
►पेचिश Dysentery : www.balpradagroup.com 
गूलर की कोमल पत्तियों का 10 से 15 मिलीलीटर रस सेवन करें।
►कमजोरी, बल, वीर्य की कमी Weakness : www.balpradagroup.com 
गूलर की छाल का पाउडर + मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर रख लें।
इसे रोज़ दस ग्राम की मात्रा में दूध के साथ सेवन करें।
►शुक्राणुओं की कमी Low sperm count : www.balpradagroup.com
गूलर के दूध की 20 बूंदे + छुहारे के साथ खाने से शुक्राणु की संख्या बढ़ती है।
►सफ़ेद पानी/ श्वेत प्रदर Leucorrhoea : www.balpradagroup.com
गूलर के सूखे फल + मिश्री, को शहद के स्थ चाटने से लाभ होता है।
►प्रदर, प्रमेह Urinary disorders : www.balpradagroup.com
गूलर के ताज़े फल का रस + शहद/शक्कर, के साथ सुबह और शाम लेने से प्रदर में लाभ होता है।
►कफ, कफ की अधिकता Excessive cough : www.balpradagroup.com
गूलर के दूध latex को मिश्री + शहद के साथ, दिन में तीन बार खाएं।
►बच्चों का सूखा रोग : www.balpradagroup.com
गूलर का दूध, बताशे में रख कर खाने से लाभ होता है।
►ह्रदयविकार : www.balpradagroup.com
गूलर के पत्ते क रस नियमित पियें।
►लीवर के रोग, वात-विकार : www.balpradagroup.com
गूलर के पत्ते का रस नियमित पियें।
►प्रदर रोग Leucorrhoea, कमजोरी, वीर्यपात Spermatorrhea :
गूलर के पत्ते का रस एक कप की मात्रा मे नियमित पियें।
►जलने पर : www.balpradagroup.com
गूलर की पत्ती का लेप प्रभावित हिस्से पर लगायें।
►रक्त स्राव, चोट Bleeding : www.balpradagroup.com
खून निकलने पर पत्ते का रस प्रभावित हिस्से पर लगाने से खून का निकलना बंद होता है।
#स्वास्थ्य #आयुर्वेद #Ayurved #बलप्रदा #Balprada #Kidney #Liver #Cancer

खजूर के स्वास्थय लाभ, (Kidney Failure, Liver Failure Treatment, Kidney Failure Ayurvedic Treatment at Balprada Ashram)

खजूर में फाईबर, विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन के, ऑयरन, कॉपर, मैगनीशियम, मैगनीज़ आदि पोषक तत्व पाये जाते हैं।
खजूर से मिलने वाले स्वास्थय लाभ :- 
►कब्ज़ में स्थाई आराम : कब्ज़ का मुख्य कारण होता है आँत में खुश्की होना और खजूर आँतों की खुश्की को पूरी तरह से खत्म करता है । खजूर के द्वारा कब्ज़ को पूरी तरह खत्म करने के लिये रोज सुबह दो-तीन खजूर को एक कटोरी ताजे पानी में डुबोकर रख दीजिये और रात होने तक रखा रहने दीजिये । रात को सोते समय इन खजूरों को खूब चबा चबा कर खा लीजिये । यह प्रयोग 7-15 दिनों तक लगातार कीजिये ।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►वजन बढ़ानें में लाभकारी : खजूर में सभी पोषक तत्व तो पाये ही जाते हैं इसके अतिरिक्त यह कैलोरी और ग्लुकोज़ का भी बहुत अच्छा स्रोत है जिस कारण से यह दुबले-पतले लोगों में वजन बढ़ाने का काम कर सकता है । वजन बढ़ाने का लाभ उठाने के लिये14 साल से अधिक उम्र के लोग रोज पूरे दिन में 10-12खजूर खूब चबा चबा कर खायें ।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►ऊर्जा देता है : खजूर में शरीर को तुरंत ऊर्जा देने की प्राकृतिक शक्ति होती है क्योंकि इसमें शुगर अधिक मात्रा में पायी जाती है । यह शुगर ग्लुकोज़ और फ्रक्टोज़ दोनों ही रूप में उप्लब्ध होती है । इस कारण से जब भी शरीर को अधिक ऊर्जा की जरूरत हो तो 2-3 खजूर खाकर ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►नाड़ीतंत्र को मजबूत करे : शरीर का नाड़ीतंत्र सबसे ज्यादा उलझे हुये तंत्रों में माना जाता है । सम्पूर्ण शरीरेंद्रियों का मस्तिष्क के साथ सम्पर्क मुख्यतः नाड़ीतंत्र के द्वारा ही सम्भव हो पाता है । खजूर नाड़ीतंत्र का परम मित्र सिद्ध होता है । खजूर में उपलब्ध पोटाशियम नाड़ीतंत्र के लिये बहुत जरूरी होता है । साथ ही साथ यह रक्त्चाप को नियमित रखता है और हृदय को भी मजबूत करता है ।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
►खून की कमी दूर करे : खजूर में शरीर के लिये लाभकारी और शरीर द्वारा आसानी से स्वीकार किया जाने वाला ऑयरन तत्व पाया जाता है । अतः खून की कमी से परेशान लोगों के लिये खजूर वास्तव में किसी वरदान से कम नही है । रक्ताल्प्तता के रोगियों के लिये रोज दो बार 2-2खजूर खाना पर्याप्त होता है ।
#स्वास्थ्य #Health #आयुर्वेद #Ayurved #बलप्रदा #Balprada #Kidney #Liver#Cancer

मिश्री (डेले वाली) के स्वास्थय लाभ, (Kidney Failure, Liver Failure Treatment, Kidney Failure Ayurvedic Treatment at Balprada Ashram)

मिश्री अपने स्वाद के लिए जितनी जानी जाती है उससे ज्यादा इसके फायदे हैं। जानिए कैसे इसे खाकर सेहत को लाभ होता है।
►गला खराब होने पर मिश्री को पानी में मिलाकर पिएं आराम मिलेगा। खराश होने पर थोड़ी सी मिश्री खाएं, खराश दूर होगी। www.balpradagroup.com 
►मिश्री सेहत को फायदा पहुंचाने के साथ ताजगी भरी ड्रिंक के रुप में भी प्रयोग की जाती है। मिश्री को पानी में मिलाकर पिएं, इससे पाचन सही रहता है और तरावट भी मिलती है।www.balpradagroup.com
►मुंह के छाले होने पर मिश्री को इलायची के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को छाले पर लगाएं। झट दूर होंगे छाले।www.balpradagroup.com
►नकसीर होने पर मिश्री को पानी में मिलाकर सूघंने पर आराम मिलता है।www.balpradagroup.com
►केसर और दूध के साथ मिश्री का सेवन करने से यौन दुर्बलता का अंत होता है।www.balpradagroup.com
#स्वास्थ्य #आयुर्वेद #Ayurved #बलप्रदा #Balprada #Kidney #Liver #Cancer

Saturday, 1 October 2016

शक्ति उपासना पर्व नवरात्रि

बलप्रदा परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को शक्ति उपासना पर्व नवरात्रि की हार्दिक मंगलकामनायें |
#नवरात्रि #Navratri #बलप्रदा #Balprada

Featured Post

चैत्र नवरात्रि 2022

आप सभी को #बलप्रदा परिवार की ओर से #चैत्र #नवरात्रि की अनेक शुभकामनायें....