Friday, 22 November 2019

जानें केले के फूल हैं कितने लाभदायक

• खून की कमी को करें पूरा-
केले के फूल में अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है जो कि हमारे शरीर में जाकर हिमाग्लोबिन की कमी को पूरा करता है। जिससे आपके शरीर पर कभी भी खून की कमी नहीं होती है। आयुर्वेद के मुताबिक, एक कप केले के फूल को दही में पकाकर खाने से शरीर में प्रोजेस्ट्रोन लेवल बढ़ता है और माहवारी में ज्यादा खून नहीं बहता। माना जाता है कि केले के फूलों से पॉलिसिस्टिक ओवरियन सिंड्रोम (पकोस) से जूझ रही महिलाओं को मदद मिलती है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• शुगर को करें कंट्रोल-
केले के फूल टाईप 1 डायबिटीज के रोगियों के लिए कारगर उपाय है। अनेक शोधों के जरिए यह निष्कर्ष निकाला गया है कि फूल का रस तैयार करके टाईप 1 डायबिटीज रोगियों को दिया जाए तो यह ब्लड में शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• तनाव को करें कम-
केले के फूल का सवन करने से आपका मूड सही हो सकता है। क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। जो कि नैचुरल ऐंटी-डिप्रेसेंट हैं।ये आपका मूड सुधारकर स्ट्रेस को कम करने की शक्ति रखते हैं।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• दिल से संबधी रोग-
कैंसर और दिल से संबधी कोई भी समस्या हमारे शरीर पर उपस्थित सेलो पर फ्री रैडिकल के हमला करने से होता है। इससे रक्षा केले का फूल अच्छी तरह से कर सकता है। क्योंकि इन फूलों में ऐंटी-ऑक्सिडेंट नामक तत्व पाया जाता है। जो फ्री रैडिकल्स का मुकाबला कर उन्हें बॉडी डैमेज करने से बचाते हैं।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• पाचन तंत्र को आराम-
केले के फूल खाने में बहुत हल्के होते हैं और पाचन तंत्र को आराम देते हैं। अगर पेट में दर्द हो या ऐसिडिटी के कारण सूजन हो जाए, तो इनके सेवन से दूर हो जाती है।ये फूल पैथोजेनिक बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकते हैं जिससे इन्फेक्शन नहीं होते।
#स्वास्थ्य #Health #आयुर्वेद #Ayurved #बलप्रदा #Balprada #Kidney #Liver #Cancer #AyurvedikHospital #KidneyHospital 
No photo description available.

Friday, 25 October 2019

Dhanteras (धनतेरस)

बलप्रदा परिवार की ओर से #धनतेरस पर्व की अनेक शुभकामनाएँ।
माँ भगवती आपके घर-कुटुंब और हमारे समाज और देश को स्वास्थ्य और धन-धान्य से पूर्ण रखें...

No photo description available.

Monday, 21 January 2019

खजूर (Dates)

मित्रों सर्दियां है इसलिए खजूर जो की तासीर में गर्म होती है इसे अपनी डाइट में अवश्य शामिल कर ले। क्योकि यह शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत बढ़िया है...
खजूर के लाभ :-
Balprada Jansewa Ashram TRUST
••► खजूर में शुगर, फाइबर, प्रोटीन और आयरन के साथ साथ बहुत सारे विटामिन भी पाए जाते है जो हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक है। इस लिए खजूर का सेवन अवश्य करे।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
••► खजूर में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है। खजूर खाने से शरीर की हड्डिया मजबूत बनती है। अगर आपको जोड़ो के दर्द की शिकायत है तो आप खजूर खाना शुरू कर दीजिये।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
••► खजूर का लगातार सेवन करने से दांतो के दर्द में आराम मिलता है और मसूड़ो की सूजन भी ठीक हो जाती है। खजूर खाने से दांतो का हिलना भी बंद हो जाता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
••► खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे पेट की कई बीमारियों में लाभ मिलता है। इसमें पाए जाने वाला एमिनो एसिड शरीर में फायदा पहुचने वाले बैक्टिरिया की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे आँत संबंधी रोगों में बहुत लाभ होता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
••► खजूर में पाए जाने वाले प्राक्रतिक तत्व जैसे पोटैशियम और ग्लूकोज़ तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है, दिमाग को स्वस्थ रखता है। इसमें पाए जाने वाला पोटैशियम ह्रदय से सम्बंधित रोग से बचाव करता है और शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
••► खजूर में विटामिन A भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से आँखों की रौशनी से सम्बंधित रोगों में काफी फायदा होता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
••► खजूर में आयरन की भरपूर मात्रा होने के कारण उन लोगो को इसका अधिक सेवन करना चाहिए जिनका हीमोग्लोबिन का लेवल कम होता है। इसका सेवन करने से लाल रक्त कोशिकायों को बढ़ाने में मदद मिलती है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
••► खजूर खाने से शरीर में एनर्जी लेवल बहुत अच्छा होता है. इसमें पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के शुगर जैसे ग्लूकोज, सुक्रोज, और फ्रक्टोज से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है
Balprada Jansewa Ashram TRUST
••► खजूर का सेवन उन महिलायो के लिए बहुत ही लाभकारी है जो अपने बच्चो को फीड कराती है इससे स्तनपान करने वाला बच्चा स्वस्थ रहता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
••► यदि किसी को कब्ज की समस्या हो तो खजूर का सेवन करने से यह समस्या बहुत जल्दी ठीक होने लगती है खजूर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में बहुत सहायक मानी जाती है।
#स्वास्थ्य #Health #आयुर्वेद #Ayurved #बलप्रदा #Balprada #Kidney #Liver#Cancer #AyurvedikHospital #
Image may contain: food

Monday, 14 January 2019

Chilblains (हाथ पैर की उंगलियों सूजन)

देखा होगा सर्दियों में हाथ पैर की सूजन एक दर्दभरी समस्या है। ये समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। इस स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। इसमें पैर, खासतौर पर टखनों और एड़ियों के आसपास सूजन, लालिमा और जलन हो जाती है। ये सूजन की समस्या किसी भी मौसम में हो सकती है लेकिन सर्दियों में ये समस्या और अधिक बढ़ जाती है। इसके अलावा, कई और कारणों से ये सूजन की समस्या होती हैं।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
सर्दियों के मौसम में पैर में खासतौर पर पैर की उंगलियों पर लाल निशान बनने या खुजली के साथ सूजन आने की समस्या काफी आम है। 'चिलब्लेंस' नामक यह बीमारी सर्दियों में नंगे पैर घुमने या तापमान में अचानक बदलाव से होती है। हालांकि सर्दियों में यह सामान्य बीमारी है, लेकिन ध्यान नहीं देने पर कष्टदायक हो सकती है। यह एक कनेक्टिव टिश्यूज डिजीज है। सर्दी से बचाव रखें, दस्ताने व मोजे पहने। धूप में ही बाहर निकलें, सिंकाई करें तथा साधारण उपाय करके इससे बचा जा सकता है। आज हम आपको इसके कारण और उपचार की विधि बता रहे हैं।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• तेल और मोम -
सर्दियों में हाथ पैर की सूजन और लालिमा से बचने के लिए मोम और सरसों के तेल का मिश्रण बहुत फायदेमंद है। एक कटोरी में सरसों के तेल को गर्म करें और फिर उसमें 1 मोमबत्ती डालें। मोमबत्ती को पूरा पिघलने तक इस पकाएं। अब इसे ठंडा करें और सूजन वाली जगह पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। 2 से 3 बार इसे लगाने पर ही आपको आराम मिल जाएगा।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• गर्म तेल से मालिश -
कटोरी में थोड़ा तेल लें, तवे पर रखकर उसे गर्म कर लें। इस तेल से पैर की मसाज करें। मसाज हल्के हाथों से, कुछ मिनटों के लिए करें। इससे प्रभावित नसों में रक्त का संचार होगा और दर्द दूर होगा और आपको आराम मिलेगा। जब तक सूजन बनी रहे, दिन में दो से तीन बार इस तरह से मसाज करें। इस मसाज के लिए आप जैतून या नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। ये ध्यान रखे मालिश के समय कमरें का तापमान सामान्य हो। एसी या ठंडे वातावरण में मालिश ना करें।
#स्वास्थ्य #Health #आयुर्वेद #Ayurved #बलप्रदा #Balprada #Kidney #Liver#Cancer #AyurvedikHospital #KidneyHospital

Image may contain: one or more people and closeup

Saturday, 29 September 2018

चंदन के अद्भुत लाभ (Amazing Benefits of Sandal Wood)

चंदन प्राचीन काल से ही सुंदरता बढ़ाने के लिए उपयोग किए जाने वाले आयुर्वेदिक साधनों में सबसे ऊपर रहा है किन्तु इसका उपयोग केवल सुंदरता बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है क्योंकि चंदन में पाई जाने वाली प्राकृतिक सुगंध और इसके तेल में इतने गुण मौजूद होते हैं कि चंदन का उपयोग त्वचा से लेकर शरीर के अन्य रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है। 
चंदन एक सुगंधित प्राकृतिक लकड़ी है जिसका उपयोग आयुर्वेद के उपचार में सदियों से किया जाता आ रहा है चंदन का पाउडर ना केवल चेहरे को कोमल और चमकदार बनाता है बल्कि इसके इस्तेमाल से त्वचा संबंधी बहुत सी समस्याओं का समाधान भी होता है चंदन से निकाला गया तेल में विशेष गुण पाए जाते हैं जो भारतीय आयुर्वेदिक औषधियों में उपयोग किया जाता है। आइये जानते हैं चन्दन के अद्भुत लाभ... 
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• कील-मुहांसे की समस्या -
चेहरे के कील-मुंहासों और दाग-धब्बे को दूर करने में चंदन का उपयोग काफी कारगार उपचार माना जाता है। चेहरे पर चंदन का लेप लगाने से चेहरा साफ होता है। ये कील मुंहासों को दूर कर त्वचा को सुंदर मुलायम और चमकदार बनाता है। चेहरे पर इसका प्रयोग करने के लिये आप 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच चंदन पाउडर मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर कम से कम 15-20 मिनट लगाए रखे। फिर पानी से चेहरे को धो लें इसका नियमित रूप से उपयोग करने से चेहरे के कील-मुंहासे कम होते है साथ ही इससे आपका चेहरा भी निखर कर खिल उठता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• खुजली दूर करे -
शरीर के किसी भाग पर खुजली होने पर चंदन पाउडर में हल्दी और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर लगाने से खुजली तो दूर हो जाएगी साथ में उसका लालपन भी कम होता है। चंदन में कीटाणुनाशक विशेषता होने की वजह से यह हर्बल एंटीसेप्टिक है, इसलिए यह किसी भी प्रकार के छोटे घाव और खरोंच को ठीक करता है। यह जलने से हुए घाव को भी ठीक कर सकता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• घाव भरने में मददगार -
चंदन में एंटीबायोटिक तत्व होते हैं, जो बाहरी धूल मिट्टी से होने वाले बैक्टीरिया से त्वचा को मुक्त करने का काम करते है। इसलिये इसका उपयोग फोडे-फुंसी, घाव आदि में इसका पेस्ट लगाया जाता है। जो घाव को भरने के साथ उसके निशानों को भी दूर करने का काम करता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• कालापन दूर करे -
सौर्दय प्रसाधन में चंदन का उपयोग अब काफी किया जाने लगा है क्योकि चंदन में पाये जाने वाले तत्व हमारी त्वचा के काले दाग धब्बों को दूर कर त्वचा को सुंदर और चमकदार बनाते है। चेहरे की त्वचा पर इसका उपयोग करने के लिये आप 2 चम्मच बादाम का तेल, 5 चम्मच नारियल का तेल और 4 चम्मच चंदन पाउडर इन सभी को मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करें और इसे अपनी त्वचा के साथ हाथों में भी लगाये इससे त्वचा का कालापन दूर होगा और त्वचा में एक अद्भुत निखार आयेगा।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• शरीर की दुर्गंध -
चंदन का प्रयोग शरीर के दुर्गंध को दूर करने के लिए भी किया जाता है। इसकी भीनी खुशबू वाले चंदन में यदि रोज पानी मिला कर शरीर पर लगाया जाये तो इससे पसीना कम निकलता है साथ ही शरीर तरोताजा रहता है और इसके साथ ही खुशबूदार बना रहता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• पाचन क्रिया ठीक रखे -
चंदन हमारे पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के साथ पाचन क्रिया को भी ठीक करता है। शारीरिक बीमारियों के इलाज के लिये चंदन का किसी भी रूप में किया गया उपयोग काफी गुणकारी होता है। चाहे आप इसको तेल, पाउडर, लकड़ी आदि किसी भी रूप में हो, चंदन शारीरिक प्रक्रिया का संतुलन बनाता है। साथ में श्वसन प्रक्रिया को मजबूत बनाता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• सूजन में आराम दिलाए -
चंदन में एंटीसेप्टिक तत्व मौजूद होने के कारण इसका उपयोग आमतौर पर किसी भी तरह की सूजन को कम करने के लिए करते है। शरीर के कुछ खास हिस्सों जैसे गॉल ब्लैडर और जननांग में सूजन होने पर चंदन का उपयोग काफी अच्छा असर डालता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• बालों को पोषण दें -
चंदन के पाउडर का उपयोग कर आप अपने बालों में एक अच्छी कंडीशनिंग ला सकते है। इसका तेल बालों की जड़ो को मजबूत बनाकर बालो को गिरने से रोकता है और बालो को चमक व पोषण देता है। बालो में इसका नियमित रूप से उपयोग करने से बाल काफी सुंदर और चमकदार बनते है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• तनाव दूर करे -
एरोमाथेरेपी के बारे में तो आप जानते ही होगे। इस थेरेपी में यदि चंदन के तेल का उपयोग करते है तो शारीरिक और मानसिक थकान और तनाव से राहत मिलती है। तेल में पाये जाने वाले प्राकृतिक गुण आपके दिमाग में सिरोटोनिन का निर्माण करते हैं जिससे सकारात्मकता बढ़ती है और तनाव दूर होता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• दांत मजबूत बनाए -
चंदन का तेल हमारे दातों के दर्द को दूर करने का सबसे अच्छा उपचार माना जाता है। चंदन के तेल में ऐसे प्राकृतिक गुण पाये जाते है जो दातों के दर्द को दूर करने के साथ मसूड़ों को मजबूत बनाये रखने की क्षमता प्रदान करते है। इसलिए ज्यादातर दंत मंजनों में इसका प्रयोग किया जाता है। इसके द्वारा आप दांत से होने वाली हर समस्याओं का इलाज किया जा सकता है। 
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• कालापन दूर करे -
शरीर के किसी भाग का रंग काला पड़ गया हो तो 2 चम्मच बादाम का तेल, 5 चम्मच नारियल का तेल और 4 चम्मच चंदन पाउडर मिलाकर उस खुले भाग पर लगाएं। इससे कालापन तो जाएगा ही साथ ही स्किन चमकदार बनेगी। 
#स्वास्थ्य #Health #आयुर्वेद #Ayurved #बलप्रदा #Balprada #Kidney #Liver#Cancer #AyurvedikHospital #KidneyHospital

Wednesday, 26 September 2018

मशरूम के होते हैं अनेक लाभ (Benefits of Mushroom)

मशरूम के होते हैं अनेक लाभ -
Balprada Jansewa Ashram TRUST
मशरूम स्वास्थ्यवर्धक एवं औषधीय गुणों से युक्त रोगरोधक सुपाच्य खाद्य पदार्थ है। इसमें एमीनो एसिड, खनिज, लवण, विटामिन जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• सेहत का खजाना 'मशरूम'
वेजिटेरियन हों या फिर नॉन वेजिटेरियन, मशरूम की सब्‍जी हर किसी को पसंद होती है। और भला हो भी क्यों ना, यह स्वास्थ्यवर्धक एवं औषधीय गुणों से युक्त रोगरोधक सुपाच्य खाध पदार्थ जो है। इसमें एमीनो एसिड, खनिज, लवण, विटामिन जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं। चीन में तो इसे महौषधि एवं रसायन सदृश्य माना जाता है। वहीं रोम के लोग मशरूम को र्इश्वर का आहार मानते हैं। भारत में उगने वाले मशरूम की दो सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रजातियां वाइट बटन मशरूम और ऑयस्टर मशरूम है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाए मजबूत
मशरूम में मौजूद एंटी ऑक्‍सीडेंट हमें हानिकारक फ्री रेडिकल्‍स से बचाते हैं। मशरूम का सेवन करने से शरीर में एंटीवाइरल और अन्‍य प्रोटीन की मात्रा बढ़ती है, जो शरीर की कोशिकाओं को रिपेयर करता है। यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है जो कि माइक्रोबियल और अन्‍य फंगल संक्रमण को भी ठीक करता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• हृदय रोगों से बचाव
मशरूम में हाइ न्‍यूट्रियंट्स पाये जाते हैं, इसलिये ये दिल के लिये भी अच्‍छे होते हैं। साथ ही मशरूम में कुछ प्रकार के एंजाइम और रेशे पाए जाते हैं जो हमारे कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कम करते हैं।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• कैंसर के लिए मशरूम
मशरूम का सेवन करने से प्रोस्‍टेट और ब्रेस्‍ट कैंसर से बचाव होता है। क्योंकि इसमें बीटा ग्‍लूकन और कंजुगेट लानोलिक एसिड होता है जो कि एक एंटी कासिजेनिक प्रभाव छोड़ते हैं। कई शोध भी इस बात का समर्थन करती हैं कि मशरूम में मौजूद तत्व कैंसर के प्रभाव को कम करते हैं।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• मधुमेह
मधुमेह रोगियों के लिए मशरूम उत्तम आहार माना जाता है। मशरूम में शर्करा (0.5 प्रतिशत) और स्टार्च की मात्रा बहुत कम होते हैं। इनमें वो सब कुछ होता है जो किसी मधुमेह रोगी को चाहिये। मशरूम में विटामिन, मिनरल और फाइबर होते हैं। साथ ही इमसें फैट, कार्बोहाइड्रेट और शुगर भी नहीं होती, जो कि मधुमेह रोगी के लिये जानलेवा है। यह शरीर में इनसुलिन के निर्माण में भी मदद करता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• मोटापा से बचाए
मशरूम में लीन प्रोटीन होता है जो कि वजन घटाने में मददगार होता है। मोटापा कम करने वालों को प्रोटीन डाइट लेने की सलाह दी जाती है, जिसके लिए मशरूम खाना बेहतर विकल्पों में से एक माना जाता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• मैटाबॉलिज्‍म करे मजबूत
मशरूम में विटामिन 'बी' होता है जो कि भोजन को ग्‍लूकोज़ में बदल कर ऊर्जा पैदा करता है। विटामिन बी-2 और बी-3 भी मैटाबॉलिज्‍म को दुरुस्त रखते हैं। इसलिए मशरूम खाने से मैटाबॉलिज्‍म बेहतर बना रहता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• पेट के विकार करे दूर
ताजे मशरूम में पर्याप्त मात्रा में रेशे (लगभग 1 प्रतिशत) व कार्बोहाइड्रेट तन्तु होते हैं, इसका सेवन करने से कब्ज, अपचन, अति अम्लीयता सहित पेट के विभिन्न विकारों से बचाव होता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्राल एवं शर्करा का अवशोषण भी कम होता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• हीमोग्लोबिन रखे ठीक
मशरूम का सेवन रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाये रखता है। इसके अलावा इसमें बहुमूल्य फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में होता है जो केवल मांसाहारी खाध पदार्थो में होता है। अत: लौह तत्व एवं फोलिक एसिड के कारण यह रक्त की कमी की शिकार अधिकांश शाकाहारी ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों के लिये ये सर्वोत्तम आहार है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• कुपोषण से बचाए
मशरूम गर्भवस्था, बाल्यावस्था, युवावस्था तथा वृद्धावस्था तक सभी चरणों में उपयोगी माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन, खनिज, वसा तथा कार्बोहाइड्रेट बाल्यावस्था से युवावस्था तक कुपोषण से बचाते हैं। इसलिए डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं।
#स्वास्थ्य #Health #आयुर्वेद #Ayurved #बलप्रदा #Balprada #Kidney #Liver#Cancer #AyurvedikHospital #KidneyHospitalचित्र में ये शामिल हो सकता है: भोजन

Featured Post

चैत्र नवरात्रि 2022

आप सभी को #बलप्रदा परिवार की ओर से #चैत्र #नवरात्रि की अनेक शुभकामनायें....