Saturday, 20 June 2020

चाय का कप और आप..!

मान लीजिए आप चाय का कप हाथ में लिए खड़े हैं और कोई आपको धक्का दे देता है, तो क्या होता है? आपके कप से चाय छलक जाती है। अगर आप से पूछा जाए कि आप के कप से चाय क्यों छलकी? तो आप का उत्तर होगा "क्योंकि अमुक (फलां) ने मुझे धक्का दिया"
किन्तु वास्तव मे यह उत्तर ठीक नहीं है..!
सही उत्तर ये है कि आपके कप में चाय थी इसलिए छलकी। आप के कप से वही छलकेगा जो उसमें है।
*इसी प्रकार जीवन में हमें धक्के लगते हैं लोगों के व्यवहार से, तो उस समय हमारी वास्तविकता ही छलकती है। आप का सच उस समय तक सामने नहीं आता, जब तक आपको धक्का न लगे, तो देखना ये है कि जब आपको धक्का लगा तो क्या छलका?*
*धैर्य, मौन, कृतज्ञता, स्वाभिमान, निश्चिंतता, मानवता, गरिमा।*
*या*
*क्रोध, कड़वाहट, पागलपन, ईर्ष्या, द्वेष, घृणा इत्यादि।*
*निर्णय हमारे वश में है।*

Image may contain: coffee cup and drink, text that says "ज्ञान की बात"

Monday, 9 March 2020

Holi 2020

बलप्रदा परिवार की ओर से सभी को रंगो के पावन पर्व 'होली' की अग्रिम शुभकामनाएँ...
#Holi #होली #HappyHoli2020

Image may contain: text

Sunday, 8 March 2020

International Womens Day (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस)

नारी तुम स्वतंत्र हो, जीवन धन यंत्र हो।
काल के कपाल पर, लिखा सुख मंत्र हो।
सुरभित बनमाल हो, जीवन की ताल हो।
मधु से सिंचित-सी, कविता कमाल हो।
जीवन की छाया हो, मोहभरी माया हो।
हर पल जो साथ रहे, प्रेमसिक्त साया हो।
माता का मान हो, पिता का सम्मान हो।
पति की इज्जत हो, रिश्तों की शान हो।
हर युग में पूजित हो, पांच दिवस दूषित हो।
जीवन को अंकुर दे, मां बनकर उर्जित हो।
घर की मर्यादा हो, प्रेमपूर्ण वादा हो।
प्रेम के सान्निध्य में, खुशी का इरादा हो।
रंगभरी होली हो, फगुनाई टोली हो।
प्रेमरस पगी-सी, कोयल की बोली हो।
मन का अनुबंध हो, प्रेम का प्रबंध हो।
जीवन को परिभाषित, करता निबंध हो।

विश्व की समस्त नारी शक्ति को #अंतर्राष्ट्रीय 'महिला दिवस' की अनेक शुभकामनाएँ - बलप्रदा परिवार

#InternationalWomensDay #WomensDay #MahilaDiwas #महिलादिवस #अंतर्राष्ट्रीयमहिलादिवस #बलप्रदा #Balprada
Image may contain: text that says "मार्च महिला दिवस की शुभकामनाये.. www.facebook.com/balpradatrust Happy Women's Day बलप्रदा"

Friday, 21 February 2020

महाशिवरात्रि पर्व

शिव- लय भी और प्रलय भी, कला भी और काल भी,;डमरू भी और त्रिशूल भी गंगाजल भी और विष भी!
देवादिदेव महादेव भगवान् शिव की आराधना के महादिवस, महाशिवरात्रि पर्व की आप सभी को अनेक शुभकामनाएं।🙏
"हर ओर शिवम्-सत्यम-सुन्दर, हर दिशा-दिशा में हर-हर है ,
जड़-चेतन में अभिव्यक्त सतत्, कंकर-कंकर में शंकर है..!"

Thursday, 23 January 2020

सुभाष चन्द्र बोस को जन्मदिन पर कृतज्ञ प्रणाम! 🙏

अद्भुत साहस, चातुर्य, दृढ़-प्रतिज्ञा और हौसले की प्रतिमूर्ति, नेताजी के योगदान से देश का कण-कण परिचित है।
भारतीय स्वातन्त्रय समर के महानायक श्री सुभाष चन्द्र बोस को उनके जन्मदिन पर कृतज्ञ प्रणाम! 🙏
#NetajiSubhasChandraBose #SubhashChandraBose #Balprada #बलप्रदाImage may contain: 2 people

Tuesday, 7 January 2020

स्वर्गीय वैद्य श्री विजय पाल सिंह जी (जन्म 06 जुलाई सन 1967 -- परम शक्ति मे विलीन - 15 दिसम्बर सन 2019)


नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः ।
न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुतः ।।
गीता मे श्री कृष्ण कहते हैं आत्मा को शस्त्र काट नहीं सकते, आग जला नहीं सकती, जल गला नहीं सकता और वायु सुखा नहीं सकती। ठीक उसी प्रकार न विचार मिटते हैं और ना ही संसार से सकारात्मकता को समाप्त किया जा सकता है और न ही आप हमसे कभी दूर जा सकते हैं...

परम आदरणीय वैद्य जी प्रणाम स्वीकार करें, मन नहीं मानता किन्तु शायद यह सत्य है की भौतिक रूप मे आज आप हमारे साथ नहीं हैं परंतु आपके विचार, आपकी अनश्वर सकारात्मकता, आपकी असीम ऊर्जा, आपके संकल्प और सबसे अधिक महत्वपूर्ण आपका आशीर्वाद सदैव आपके ‘बलप्रदा परिवार’ के साथ है और सदैव रहेगा। हम आपके स्वर्णिम स्वप्न को पूर्व की भांति ही या उससे भी अधिक दृढ़ता और संकल्पता के साथ पूर्ण करने मे जुटे रहेंगे।

आपकी पावन स्मृतियों को कोटी-कोटी
नमन कोटी-कोटी वंदन श्रद्धेय वैद्य जी – बलप्रदा परिवार

Sunday, 8 December 2019

प्रत्येक वृक्ष स्वयं ही संकेत देता है की मैं किस रोग में काम आऊंगा, बात बस उसको समझने की है...

पीपल का वृक्ष हवा चलने पर सावधिक शोर करता है,
और हमारे शरीर में फेफड़े सर्वाधिक आवाज करते है
अतः पीपल की अंतर छाल फेफड़े के रोगों पर काम करती है|

अर्जुन की अंतर छाल रक्त वर्णी होती है
दिल के रोगों पर काम करती है |

अमरबेल स्वतः ही खूब फैलती है
अतः बालों पर काम करती है |

बरगद का पेड़ कभी सूखता नहीं है
वह शरीर को सदा पुष्ट रखता है |

नीम के वृक्ष पर कभी क्रीमी नहीं पड़ती हैं
नीम परम रक्त शोधक होता है |

सभी वृक्षों का अपना विशिष्ठ गुण होता है और उसे समझने पर ही लगता है
की वृक्ष हम से स्वयं बात कर रहे हैं |Image may contain: plant, nature and outdoor

Friday, 22 November 2019

जानें केले के फूल हैं कितने लाभदायक

• खून की कमी को करें पूरा-
केले के फूल में अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है जो कि हमारे शरीर में जाकर हिमाग्लोबिन की कमी को पूरा करता है। जिससे आपके शरीर पर कभी भी खून की कमी नहीं होती है। आयुर्वेद के मुताबिक, एक कप केले के फूल को दही में पकाकर खाने से शरीर में प्रोजेस्ट्रोन लेवल बढ़ता है और माहवारी में ज्यादा खून नहीं बहता। माना जाता है कि केले के फूलों से पॉलिसिस्टिक ओवरियन सिंड्रोम (पकोस) से जूझ रही महिलाओं को मदद मिलती है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• शुगर को करें कंट्रोल-
केले के फूल टाईप 1 डायबिटीज के रोगियों के लिए कारगर उपाय है। अनेक शोधों के जरिए यह निष्कर्ष निकाला गया है कि फूल का रस तैयार करके टाईप 1 डायबिटीज रोगियों को दिया जाए तो यह ब्लड में शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• तनाव को करें कम-
केले के फूल का सवन करने से आपका मूड सही हो सकता है। क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। जो कि नैचुरल ऐंटी-डिप्रेसेंट हैं।ये आपका मूड सुधारकर स्ट्रेस को कम करने की शक्ति रखते हैं।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• दिल से संबधी रोग-
कैंसर और दिल से संबधी कोई भी समस्या हमारे शरीर पर उपस्थित सेलो पर फ्री रैडिकल के हमला करने से होता है। इससे रक्षा केले का फूल अच्छी तरह से कर सकता है। क्योंकि इन फूलों में ऐंटी-ऑक्सिडेंट नामक तत्व पाया जाता है। जो फ्री रैडिकल्स का मुकाबला कर उन्हें बॉडी डैमेज करने से बचाते हैं।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• पाचन तंत्र को आराम-
केले के फूल खाने में बहुत हल्के होते हैं और पाचन तंत्र को आराम देते हैं। अगर पेट में दर्द हो या ऐसिडिटी के कारण सूजन हो जाए, तो इनके सेवन से दूर हो जाती है।ये फूल पैथोजेनिक बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकते हैं जिससे इन्फेक्शन नहीं होते।
#स्वास्थ्य #Health #आयुर्वेद #Ayurved #बलप्रदा #Balprada #Kidney #Liver #Cancer #AyurvedikHospital #KidneyHospital 
No photo description available.

Friday, 25 October 2019

Dhanteras (धनतेरस)

बलप्रदा परिवार की ओर से #धनतेरस पर्व की अनेक शुभकामनाएँ।
माँ भगवती आपके घर-कुटुंब और हमारे समाज और देश को स्वास्थ्य और धन-धान्य से पूर्ण रखें...

No photo description available.

Monday, 21 January 2019

खजूर (Dates)

मित्रों सर्दियां है इसलिए खजूर जो की तासीर में गर्म होती है इसे अपनी डाइट में अवश्य शामिल कर ले। क्योकि यह शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत बढ़िया है...
खजूर के लाभ :-
Balprada Jansewa Ashram TRUST
••► खजूर में शुगर, फाइबर, प्रोटीन और आयरन के साथ साथ बहुत सारे विटामिन भी पाए जाते है जो हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक है। इस लिए खजूर का सेवन अवश्य करे।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
••► खजूर में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है। खजूर खाने से शरीर की हड्डिया मजबूत बनती है। अगर आपको जोड़ो के दर्द की शिकायत है तो आप खजूर खाना शुरू कर दीजिये।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
••► खजूर का लगातार सेवन करने से दांतो के दर्द में आराम मिलता है और मसूड़ो की सूजन भी ठीक हो जाती है। खजूर खाने से दांतो का हिलना भी बंद हो जाता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
••► खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे पेट की कई बीमारियों में लाभ मिलता है। इसमें पाए जाने वाला एमिनो एसिड शरीर में फायदा पहुचने वाले बैक्टिरिया की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे आँत संबंधी रोगों में बहुत लाभ होता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
••► खजूर में पाए जाने वाले प्राक्रतिक तत्व जैसे पोटैशियम और ग्लूकोज़ तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है, दिमाग को स्वस्थ रखता है। इसमें पाए जाने वाला पोटैशियम ह्रदय से सम्बंधित रोग से बचाव करता है और शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
••► खजूर में विटामिन A भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से आँखों की रौशनी से सम्बंधित रोगों में काफी फायदा होता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
••► खजूर में आयरन की भरपूर मात्रा होने के कारण उन लोगो को इसका अधिक सेवन करना चाहिए जिनका हीमोग्लोबिन का लेवल कम होता है। इसका सेवन करने से लाल रक्त कोशिकायों को बढ़ाने में मदद मिलती है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
••► खजूर खाने से शरीर में एनर्जी लेवल बहुत अच्छा होता है. इसमें पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के शुगर जैसे ग्लूकोज, सुक्रोज, और फ्रक्टोज से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है
Balprada Jansewa Ashram TRUST
••► खजूर का सेवन उन महिलायो के लिए बहुत ही लाभकारी है जो अपने बच्चो को फीड कराती है इससे स्तनपान करने वाला बच्चा स्वस्थ रहता है।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
••► यदि किसी को कब्ज की समस्या हो तो खजूर का सेवन करने से यह समस्या बहुत जल्दी ठीक होने लगती है खजूर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में बहुत सहायक मानी जाती है।
#स्वास्थ्य #Health #आयुर्वेद #Ayurved #बलप्रदा #Balprada #Kidney #Liver#Cancer #AyurvedikHospital #
Image may contain: food

Monday, 14 January 2019

Chilblains (हाथ पैर की उंगलियों सूजन)

देखा होगा सर्दियों में हाथ पैर की सूजन एक दर्दभरी समस्या है। ये समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। इस स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। इसमें पैर, खासतौर पर टखनों और एड़ियों के आसपास सूजन, लालिमा और जलन हो जाती है। ये सूजन की समस्या किसी भी मौसम में हो सकती है लेकिन सर्दियों में ये समस्या और अधिक बढ़ जाती है। इसके अलावा, कई और कारणों से ये सूजन की समस्या होती हैं।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
सर्दियों के मौसम में पैर में खासतौर पर पैर की उंगलियों पर लाल निशान बनने या खुजली के साथ सूजन आने की समस्या काफी आम है। 'चिलब्लेंस' नामक यह बीमारी सर्दियों में नंगे पैर घुमने या तापमान में अचानक बदलाव से होती है। हालांकि सर्दियों में यह सामान्य बीमारी है, लेकिन ध्यान नहीं देने पर कष्टदायक हो सकती है। यह एक कनेक्टिव टिश्यूज डिजीज है। सर्दी से बचाव रखें, दस्ताने व मोजे पहने। धूप में ही बाहर निकलें, सिंकाई करें तथा साधारण उपाय करके इससे बचा जा सकता है। आज हम आपको इसके कारण और उपचार की विधि बता रहे हैं।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• तेल और मोम -
सर्दियों में हाथ पैर की सूजन और लालिमा से बचने के लिए मोम और सरसों के तेल का मिश्रण बहुत फायदेमंद है। एक कटोरी में सरसों के तेल को गर्म करें और फिर उसमें 1 मोमबत्ती डालें। मोमबत्ती को पूरा पिघलने तक इस पकाएं। अब इसे ठंडा करें और सूजन वाली जगह पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। 2 से 3 बार इसे लगाने पर ही आपको आराम मिल जाएगा।
Balprada Jansewa Ashram TRUST
• गर्म तेल से मालिश -
कटोरी में थोड़ा तेल लें, तवे पर रखकर उसे गर्म कर लें। इस तेल से पैर की मसाज करें। मसाज हल्के हाथों से, कुछ मिनटों के लिए करें। इससे प्रभावित नसों में रक्त का संचार होगा और दर्द दूर होगा और आपको आराम मिलेगा। जब तक सूजन बनी रहे, दिन में दो से तीन बार इस तरह से मसाज करें। इस मसाज के लिए आप जैतून या नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। ये ध्यान रखे मालिश के समय कमरें का तापमान सामान्य हो। एसी या ठंडे वातावरण में मालिश ना करें।
#स्वास्थ्य #Health #आयुर्वेद #Ayurved #बलप्रदा #Balprada #Kidney #Liver#Cancer #AyurvedikHospital #KidneyHospital

Image may contain: one or more people and closeup

Featured Post

चैत्र नवरात्रि 2022

आप सभी को #बलप्रदा परिवार की ओर से #चैत्र #नवरात्रि की अनेक शुभकामनायें....